Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

साल 2020 में शनि का गोचर, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर


साल 2020 में शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेगा। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक शनि मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। आइए जानते हैं शनि का गोचर मेष राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव रहेगा।


 

साल 2020 में मेष राशि पर शनि की साढ़े साती
नए वर्ष में मेष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़े और शनि की ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा।

शनि गोचर 2020 का मेष राशि पर प्रभाव 
मेष शनि ग्रह की नीच राशि है। साल 2020 में शनि का गोचर आपकी राशि से दसवें घर में गोचर करेगा। दशम भाव कर्म का भाव हैं और शनि भी कर्म का स्वामी हैं। इस गोचर में आपकी मेहनत और संघर्ष बहुत बढ़ जाएगा। अप्रैल तक का समय नए कार्य के लिए शुभ है। 

इस समय आ सकती है काम में रुकावट
वहीं 11 मई को शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ नहीं होगा। आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। जिस लाभ की आशा कर रहे थे वह भी समय से नही मिल पायेगा। माता-पिता का सहयोग पूर्ण रुप से बना रहेगा और आप उनके साथ धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।

सेहत पर असर
आपकी सेहत के हिसाब से ये वर्ष सामान्य रहेगा। लेकिन त्वचा से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है इसलिए लापरवाही न करें। शनि के पराक्रम भाव में गोचर करने से आपके अंदर उत्साह की कोई कमी नही रहेगी और किसी भी काम को आप बिना डरे करेंगे।  

घर का सपना हो सकता है पूरा
घर से जुड़े किसी कार्य में धन का खर्च हो सकता है और आपका अपने घर का सपना भी इस शनि के गोचर में अवश्य सफल होगा।


Comments