Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

Nokia 2.3 हुआ लॉन्च, मिलेगी 1 साल की रिप्लेसमेंट, जानें कीमत और फीचर्स


HMD Global  ने भारत में Nokia 2.3 लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने एक साल तक के लिए फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर भी रखा है. कंपनी के मुताबिक 31 मार्च 2020 से पहले इसे खरीदने पर ये ऑफर मिलेगा.


Nokia 2.3 की कीमत 8,199 रुपये है. इस कीमत पर आपको 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. स्मार्टफोन की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू होगी. इसे आप नोकिया की वेबसाइट सहित कंपनी के रीटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं.


Noki 2.3 के साथ दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि इसके साथ Jio यूजर्स को 7,200 रुपये के वैल्यू का प्लान मिलेगा. 249 रुपये और 349 रुपये के प्लान पर ऑफर मिलेगा.  


Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जो क्वॉड कोर है. यहां आपको 2GB रैम के साथ 32GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए आप इसकी मेमोरी बढ़ा सकते हैं.  


Nokia 2.3 में डॉट नॉच डिस्प्ले का यूज किया गया है और यहां पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में दो रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग के लिए है.  


कंपनी ने कहा है कि Nokia 2.3 Android 10 रेडी है और इसमें हर महीने सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. कंपनी ने कस्टमर्स को ये भी विश्वास दिलाया है कि इस स्मार्टफोन अलगे तीन साल तक एंड्रॉयड के अपडेट्स मिलते रहेंगे.  


Comments