Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नारियल का तेल करे इस्तेमाल त्वचा और बालों लिए है रामबाण


 

नारियल का तेल त्वचा के लिए रामबाण है। अगर इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों पर रोजाना किया जाए तो न केवल बालों के झड़ने की परेशानी दूर होगी बल्कि त्वचा संबधी बीमारी को भी दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही नारियल का तेल त्वचा की नमी को  भी बनाए रखने में मदद करता है। चलिए जानें नारियल का तेल लगाने के कुछ तरीके जो त्वचा से जुड़ी हर परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे।

नहाने के बाद अगर आप मॉइश्चराइजर लगाने की आदत रखते हैं तो एक बार नारियल का तेल ट्राई करें। रोजाना कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल सर्दियों में नमी को बनाए रखने में मदद करेगा। 


शरीर के किसी भी अंग में खुजली या इंफेक्शन हुआ हो तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बाथरूम में रखें। रोजाना नहाने के बाद उस अंग पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा की परेशानियों से निजात मिल जाएगी।



अगर अंर्तवस्त्रों की वजह से होने वाले निशान, खुजली, जलन से परेशान है तो उस स्थान पर नारियल का तेल नहाने के बाद लगाने से बहुत फायदा होगा। इस नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं त्वचा की ज्यादातर समस्या का ये रामबाण इलाज है।


नारियल के तेल का इस्तेमाल मेकअप को साफ करने के लिए भी बेहतर है। महंगे मेकअप रिमूवर या क्लींजिंग मिल्क खरीदने के बजाय नारियल के तेल का इस्तेमाल त्वचा पर नुकसान भी नहीं करेगा और मेकअप उतरने के बाद ड्राई हो रही स्किन को चिकना और मुलायम भी करेगा।

Comments