Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मिस्र में दो सड़क हादसों में भारतीयों समेत 28 पर्यटकों की मौत


मिस्र में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा जख्मी हैं। मरने वालों में ज्यादातर भारतीय मूल के हैं। पहला हादसा दक्षिणी मिस्र में पोर्ट सईद और दमित्ता शहर के बीच हुआ। यहां एक कपड़ा फैक्ट्री की बस की कार से टक्कर हो गई। इसमें 22 की जान गई और 8 जख्मी हैं। बस में 16 भारतीय थे। भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मरने वालों में भारतीयों की संख्या पता नहीं चली।


दूसरा हादसा पूर्वी काहिरा में हुआ। यहां दो बसों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक भारतीय और दो मलेशियाई महिलाओं समेत 6 की मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा की हालत गंभीर है।


दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए


भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर हेल्पलाइन नंबर + 20-1211299905 और + 20-1283487779 शेयर किया है। पोस्ट में लिखा कि दूतावास के अधिकारी स्वेज शहर और काहिरा के अस्पतालों में मौजूद हैं। जहां पीड़ितों को भर्ती किया गया।







 






Comments