Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मेरठ में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी


मेरठ में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया है. पुलिस का दावा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे.


दरअसल मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने इससे पहले कहा था कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों की पहचान की जा रही है. उनका कहना है कि वहां 18 से 22 साल के लड़के मौजूद थे.


एसपी सिटी ने इस संबंध में कहा कि वो लिसाड़ी रोड से भूमिया के पुल चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी वहां काफी बवाल चल रहा था. कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. तब उनसे कहा गया था कि अगर पाकिस्तान पसंद है तो वहां चले जाओ.


आपको बता दें कि शुक्रवार को एनआरसी को लेकर हुए बवाल के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एसपी सिटी अखिलेश नारायण और एडीएम सिटी इतने खफा नजर आ रहे हैं कि वो हंगामा कर रहे लोगों को पाकिस्तान चले जाने की सलाह दे रहे हैं.


Comments