होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी आ रहे रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। इस रुझान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। रुझान से यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल का बना महागठबंधन राज्य की सत्ता की तरफ बढ़ रही है।
- चतरा विधानसभा सीट से राजद के सत्यानंद भोख्ता भाजपा के जनार्दन पासवान से आगे चल रहे हैं।
- छत्तरपुर की सीट से राजद प्रत्याशी विजय कुमार भाजपा की उम्मीदवार पुष्पा देवी से आगे चल रहे हैं।
- देवघर की सीट से राजद के सुरेश पासवान भाजपा के नारायण दास से आगे चल रहे हैं।
- गोड्डा विधानसभा सीट पर भी राजद के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित कुमार मंडल से आगे चल रहे हैं।
- कोडरमा विधानसभा सीट से राजद के अमिताभ कुमार भाजपा के नीरा यादव से आगे चल रहे हैं।
Comments
Post a Comment