Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कृष्णा नगर इलाके में बिल्डिंग में लगी आग


दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में गुरुवार तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में लगी थी, जिसमें प्लास्टिक का मटेरियल रखा हुआ. आग की लपटें तेजी से फैलती हुई बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर तक पहुंच गई.


बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी दिल्ली फायर सर्विस मिली. जिसके बाद मौके पर फायर टेंडर को भेजा गया. फायर टेंडर के मौके पर पहुंचने तक आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल तक फैल चुकी थी.फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचते ही बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया और ऐसे में एक और त्रासदी टल गई. फायर सर्विस ने जलती हुई बिल्डिंग में फंसे 40 लोगों को बचाया. आग पर काबू पाने के लिए मौके 5 फायर टेंडर पहुंचे थे.


दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में प्लास्टिक का मेटेरियल रखा था, जिसके कारण आग की लपटें तेजी से ऊपर के फ्लोर तक फैलती चली गई.


नरेला की दो फैक्ट्रियों में लगी थी आग


बाहरी दिल्ली के नरेला में 24 दिसंबर को एक फुटवेयर की फैक्ट्री में आग लग गई थी. आग ने दो फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया था. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. हालांकि, इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक दमकल कर्मी घायल हो गया. इसके अलावा नरेला की एक और फैक्ट्री में आग लगी थी.




 



Comments