Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कॉलेज से बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली गर्लफ्रेंड, घरवालों ने पूछा तो बोली- 'Kidnap हो गई थी


नागपुर में अपने प्रेमी के साथ घूमने की बात छिपाने के लिए 21 वर्षीय एक युवती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी. गिट्टीखदान पुलिस थाने के निरीक्षक के सुनील गांगुर्दे ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ सोमवार रात आठ बजे अपने अपहण की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा कि उनके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि कॉलेज से आते समय उनकी बेटी को चार पुरुष जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठा एक वीरान जगह ले गए, लेकिन वह किसी तरह से वहां से भाग निकली.इसके बाद पुलिस तुरन्त सक्रिय हो गई और महिला को उस स्थान पर ले गई जहां उसने खुद को ले जाए जाने की बात कही थी. नागपुर अपराधा शाखा की टीम भी वहां पहुंची और जांच शुरू की गई. हालांकि पुलिस को लड़की के विरोधाभासी बयानों पर संदेह हुआ.गांगुर्दे ने बताया कि तब पुलिस ने कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लड़की को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाता पाया. उन्होंने बताया कि महिला से उसके परिवार के सामने इस पर पूछे जाने पर उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली.पुलिस ने बताया कि लड़की कॉलेज से निकल कर अपने प्रेमी के साथ नागपुर के बाहरी इलाके वाकी चली गई. बाद में उसके प्रेमी ने उसे उसके घर के पास छोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि बिना बताए घर से बाहर जाने पर घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की यह झूठी कहानी गढ़ी थी.पुलिस ने बताया कि लड़की को लगा था कि उसके माता-पिता उसकी बात मान लेंगे और बात वहीं खत्म हो जाएगी, लेकिन वे पुलिस के पास पहुंच गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.


Comments