Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

किसानों का 10 हजार करोड़ 'बजाज की चीनी मिलों पर बकाया


 मुंबई में बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने उद्योगपति राहुल बजाज ने सरकार की आलोचना करते हुए डरने की बात कही तो देश में बहस छिड़ गई। इस बहाने विपक्ष भी मोदी सरकार पर हमलावर हो उठा। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्रा (टेनी) ने लोकसभा में बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया होने की बात कहते हुए कहा कि 'जब कार्रवाई होगी तो डर लगना स्वाभाविक है।'

भाजपा सांसद का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो दिसंबर को लोकसभा में कराधान विधि संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान जब विपक्षी सांसदों ने राहुल बजाज के डर लगने वाले बयान का जिक्र किया तो लखीमपुर खीरी के भाजपा सांसद ने चीनी मिलों का मुद्दा उठा दिया। अजय मिश्रा ने कहा, "लखीमपुर खीरी मेरा लोकसभा क्षेत्र है, गन्ना उत्पादन का यह बड़ा क्षेत्र है। दस बड़ी चीनी मिले हैं, जिसमें तीन चीनी मिलें राहुल बजाज की हैं। बजाज की तीन चीनी मिलों पर दो साल में दस हजार करोड़ रुपये का किसानों का बकाया है।"

जब विपक्षी सांसदों ने चीनी मिल से जुड़े दावे पर सवाल उठाए तो सांसद अजय मिश्रा ने कहा, " लखीमपुर खीरी से ही मैं सांसद हूं और मैं आपसे ज्यादा जानता हूं। राहुल बजाज का बेटा हर तीन महीने में वहां आता है। राहुल बजाज का बेटा ही चीनी मिलों का मालिक है।"

भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाए को लेकर निश्चित रूप से जिस तरह से सरकार सक्रिय है, मुख्यमंत्री कार्रवाई कर रहे हैं, उससे भयभीत होना स्वाभाविक है। जो गलत काम से जुड़े हैं, उन्हें डरना चाहिए।

बता दें कि बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के चेयरमैन कुशाग्र बजाज बताए जाते हैं। कुशाग्र बजाज, राहुल बजाज के छोटे भाई के बेटे हैं। हालांकि भाजपा सांसद का कहना है कि राहुल बजाज का लड़का ही चीनी मिलों का मालिक है।


Comments