Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कांग्रेसी विधायक की गाड़ी की टक्कर से एक की मौत


गुजरात कांग्रेस विधायक शैलेष परमार की कार ने एक स्कूटर पर जा रहे एक शख्स को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक प्रफुल्ल पटेल के परिजन का आरोप है कि कार को परमार का बेटा चला रहा था पर पुलिस और खुद परमार ने कहा है कि गाड़ी उनका ड्राइवर देवेंद्र भावसर चला रहा था।


 

सोमवार रात हुई इस घटना के बाद से भावसर फरार है। पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भावसर अकेले ही गाड़ी ड्राइव कर रहा था। चश्मदीद और सीसीटीवी के आधार पर पता चला है कि गाड़ी कांग्रेस के विधायक शैलेष परमार की है। पुलिस ने गाड़ी को बरामद भी कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाना या सवारी करना), 338 (दूसरों की जान को खतरे में डालने वाली या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली शिकायत), 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 


Comments