Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस राहुल बोले- निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं


कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


 

कांग्रेस का 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च' आज
पार्टी नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश के सभी राज्यों की राजधानियों में आज स्थापना दिवस पर 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च' का आयोजन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में भारत बचाओ रैली को मिली सफलता के बाद विभिन्न राज्यों में ऐसे मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है। इस मार्च के दौरान कांग्रेस सीएए और छात्रों पर कथित तौर पर की गई पुलिस की कार्रवाई सहित आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी। 

राहुल बोले- कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।




स्थापना दिवस पर यूपी में होंगी प्रियंका


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उपस्थित रहेंगी। स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। ये आयोजन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में होगा। इसके बाद वो सलाहकारों से मुलाकात करके पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगी। सीएए के खिलाफ यूपी में बीते दिनों हिंसा में बहुत सारे लोगों की मौत हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका पीड़ितों के परिवारवालों से मिल सकती हैं। 

गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुवाहाटी में होंगे। वह यहां पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस


कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक शनिवार को पार्टी की ओर से देश भर में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नेता संबंधित राज्यों की भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।

नागरिकता संशोधन विधेयक, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि जब जब भारत के संविधान को चुनौती दी जाएगी और देश को प्रगति के पथ से उतारने का प्रयास होगा तब तब कांग्रेस पुरजोर ढंग से आवाज उठाएगी।

 




 

 


Comments