Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर इंटरनेशनल नंबर से आया था कॉल


र्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें अंतराष्ट्रीय नंबर से फोन पर मिली है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।


गौरतलब है कि गंभीर को दो दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने आज दर्ज कराई है।
गौतम गंभीर ने एक पत्र में डीसीपी शाहदरा को लिखा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी इंटनेशनल कॉल के माध्यम से मिली है। इसी कारण उन्होंने पुलिस से निवेदन किया है कि इसके लिए एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।


Comments