Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दिल्ली में सत्ता में आने पर मिलेगी 600 यूनिट मुफ्त बिजली:कांग्रेस का वादा


दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस के मुफ्त बिजली की घोषणा पर सियासी घमासान हो गया है। कांग्रेस के 600  यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा करते ही आम आदमी पार्टी व भाजपा हमलावर हो गई है। 


 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दे डाली कि दिल्ली में लागू करने से पहले इसे कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करे। वहीं भाजपा ने इस घोषणा को हास्यास्पद बताते हुए तंज कसा कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।

इससे पहले बुधवार को वजीरपुर इलाके में हल्ला बोल अभियान के तहत आयोजित जनसभा में सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार सिर्फ 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 600 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएंगी। 

वहीं औद्योगिक इकाईयों के लिए 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त होगी। सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि इसका जिक्र दिल्ली चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र में भी होगा।

कांग्रेस की तरफ से यह बयान आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है दूसरी पार्टियों को भी आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को अपनाना पड़ रहा है। यह अच्छी बात है, लेकिन कांग्रेस को इस योजना को पहले ऐसे राज्यों में लागू करनी चाहिए, जहां उनकी सरकार है। 

पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश सरीखे राज्यों में योजना लागू न होने पर लोग समझ जाएंगे कि यह कांग्रेस का चुनावी जुमला है। मुख्यमंत्री का बयान आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। 

अरविंद केजरीवाल यह भूल रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में बिजली पर सब्सिडी देने पर काम शुरू हुआ था, केजरीवाल ने इसका केवल विस्तार किया है। चोपड़ा ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस 600 यूनिट तक लोगों को राहत देगी।  

कांग्रेस का बयान हास्यास्पद: भाजपा 
भाजपा ने भी सुभाष चोपड़ा के इस बयान को हास्यास्पद बताया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि कांग्रेस की यह घोषणा पुरानी कहावत 'न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी' को चरितार्थ करती है। कपूर ने तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस जानती है कि सत्ता में आना तो दूर, चुनावी दौड़ से भी बाहर है। कांग्रेस न तो सत्ता में आएगी और न ही मुफ्त बिजली मिलेगी। 


Comments