Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

BSNL ने जारी किया न्यू ईयर ऑफर


सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने क्रिसमस और न्यू ईयर के खास मौके पर कुछ नए ऑफर्स की घोषणा की है. टेलीकॉम कंपनी ने जानकारी दी है कि प्रमोशनल ऑफर के तहत 1,999 रुपये वाले प्लान में अब वैलिडिटी 60 दिनों तक ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी. ये ऑफर आज यानी 25 दिसंबर से लाइव हो गया है. साथ ही ये ऑफर अगले साल 31 जनवरी तक जारी रहेगा.


यानी इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी की जगह 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही BSNL द्वारा निश्चित समय के लिए चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर एडिशनल टॉक टाइम दिया जा रहा है. ये प्लान 450 रुपये और 250 रुपये वाले हैं.


BSNL के क्रिसमस और न्यू ईयर ऑफर के बारे में विस्तार से बात करें तो कंपनी 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब 365 दिनों की जगह 425 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस प्लान में अभी रोज 3GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS दिया जा रहा है. इस प्लान में वैलिडिटी को बढ़ाने के अलावा कंपनी ने 365 दिनों के लिए फ्री BSNL ट्यून और फ्री BSNL TV सब्सक्रिप्शन भी दिया है. आपको फिर से बता दें ये ऑफर अगले साल 31 जनवरी तक जारी है.


इसके अलावा कंपनी ने अपने दो प्रीपेड प्लान्स में एडिशनल टॉकटाइम देना शुरू किया है. कंपनी के 450 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब 500 रुपये का टॉक टाइम और 250 रुपये वाले प्लान में 275 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. ये ऑफर सीमित समय के लिए लाइव रहेगा. ये ऑफर अगले साल 2 जनवरी को खत्म हो जाएगा.


Comments