Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भारत में Asus के तीन स्मार्टफोन्स हुए सस्ते, अब कीमतें 5,999 रुपये से शुरू


Asus ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती कर दी है. पॉपुलर Asus ZenFone Max Pro M1 यानी Asus Max Pro M1 में 500 रुपये की कटौती की गई है. ये कटौती इसके सारे वेरिएंट्स में की गई है. ऐसे में अब इसकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये हो गई है. इसी तरह Asus Max M2 की कीमत में भी 500 रुपये की कटौती की गई है. ऐसे में ग्राहक इसे भी अब 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं. अंत में Asus Max M1 की बात करें तो इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है. अब इसे भारत में 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.


Asus Max Pro M1, Asus Max M2 और Asus Max M1 को नई कीमतों में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. Asus Max Pro M1 से शुरू करें तो इसके 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत प्राइस कट के बाद 7,499 रुपये हो गई है. इसी तरह  4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और टॉप एंड 6GB + 64GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है.


Asus Max M2 की बात करें तो इसके दोनों ही वेरिएंट्स में 500 रुपये की कटौती की गई है. यानी इसके 3GB+32GB वेरिएंट को ग्राहक 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं. तो वहीं 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये का भुगतान करना होगा. अंत में Asus Max M1 की बात करें तो इसमें 1,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है. ऐसे में इसके 3GB+32GB वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.


Comments