Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अनुष्का-विराट ने वेडिंग एनिवर्सरी पर एक-दूसरे से कहा- रोज प्यार का एहसास दिलाने का आभार


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को दो साल हो गए हैं। दोनों ने इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों ने अपनी शादी के वक्त की फोटो शेयर कर अपने मन की बात लिखी है। विरुष्का की इन पोस्ट्स में प्यार को अलग अंदाज में परिभाषित किया गया है। 


अनुष्का ने वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है- विक्टर ह्यूगो। प्यार के बारे में बात इतनी है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रेरक और पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं शुक्रगुजार हूं। सही मायने में जिसने इसे पाया है।" वहीं, विराट ने भी अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है- वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति का साथ आशीर्वाद के रूप में देता है जो आपको उस रोज का एहसास कराता है, तब आपके पास सिर्फ एक भावना होती है, आभार।


Comments