Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आईपीएल के 13वें सीजन की बोली कोलकाता में


आईपीएल के 13वें सीजन की बोली कोलकाता में जारी है, जहां पहले ही चरण में फैंस को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज मिल गया है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा. दूसरे नंबर पर रहे ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. तीसरे नंबर पर क्रिस मॉरिस रहे, इस साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर को 10 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑलराउंडर सैम कर्रन को 5.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने दो करोड़ में खरीदा है. वहीं इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ऑयन मॉर्गन को कोलकाता ने 5.25 करोड़ में खरीदा है.

इस साल हो रही नीलामी में कुल 338 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 190 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 145 विदेशी हैं.  तीन खिलाड़ी आईसीसी (ICC) के एसोसिएट सदस्यों के हैं.  नीलामी के पूल में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के नूर अहमद हैं जिनकी उम्र 14 साल और 350 दिन है. बात करें ऑक्शन पर्स की को अनिल कुंबले की किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Xi Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight Riders) के पास सबसे ज्‍यादा पैसे हैं. वहीं मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और तीन बार की चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super Kings) के पास सबसे कम पैसे हैं. आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन के लिए 997 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. आठ टीमों से मिले चयनित खिलाड़ियों की सूची के बाद इसे छोटा कर दिया गया जिसके बाद खिलाड़ियों की संख्या 332 हो गई थी.

आईपीएल के शुरुआती सीजन में नीलामी के दौरान डॉलर में बोली लगती थी लेकिन इसके बाद में रुपये में बोली लगाई जाने लगी. इस साल आईपीएल सीजन खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है  क्योंकि 2020 में ही टी20 विश्व कप आयोजित किया जाना है. ऐसे में कई खिलाड़ी आईपीएल के रास्ते राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खोलना चाहेंगे.


Comments