होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जिनकी धमक दूसरे देशो में भी है। उनके चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने में बसे हैं। अभी कुछ दिन पहले रिलीज हुई ऋतिक की फिल्म 'वॉर' बॉलीवुड में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ऋतिक इस सफलता का आनंद ले ही रहे थे कि एक और बड़ा उपहार उनकी झोली में गिर गया है।
ऋतिक रोशन को सेक्सिएस्ट एशियन मेल ऑफ 2019 चुना गया है। ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र 'ईस्टर्न आई' द्वारा जारी वार्षिक 'सेक्सिएस्ट एशियन मेल' रैंकिंग में ऋतिक शीर्ष पर हैं। अभिनेता का चयन दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों के वोटों, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर चर्चाओं के साथ-साथ साल भर रहे उनके व्यापक प्रभाव के आधार पर किया गया है।
पीटीआई से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा, 'मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया है। मैं लोगों को उनके देखने के तरीके से नहीं आंकता हूं। इसी तरह, मैं अपने आप को जिस तरह से देखता हूं, उसके अनुसार खुद को नहीं आंकता।'
उन्होंने कहा, 'किसी व्यक्ति में आकर्षक चीज क्या होती है, वह उसकी कहानी, यात्रा और उसका तरीका होता है जिसके जरिये वह व्यक्ति अपने जीवन में विभिन्न स्थितियों से निपटता है। मेरे पात्रों के लिए एक निश्चित रास्ता तलाशना मेरे काम का एक हिस्सा है, जिसमें बहुत प्रयास और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।'
बता दें कि इस लिस्ट में शाहिद कपूर दूसरे, टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना तीसरे, टाइगर श्रॉफ चौथे और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर रहे।
Comments
Post a Comment