Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

वेटरनरी डॉक्टर की हत्या, दुष्कर्म का संदेह

 



हैदराबाद के बाहरी इलाके में गुरुवार सुबह एक युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। 26 वर्षीय मृतक की पहचान एक वेटरनरी डॉक्टर के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आ रही है।
- घटना उस वक्त की है, जब युवती शम्शाबाद के हॉस्पिटल से अपने शादनगर स्थित अपने घर लौट रही थी। युवती हर दिन अपनी स्कूटी हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित टोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर पार्क करती थी और वहां से कैब लेकर हॉस्पिटल पहुंचती थी। बुधवार रात जब युवती हॉस्पिटल से टोल प्लाजा पहुंची तो उसे अपनी स्कूटी पंक्चर मिली। इसके बाद वह अपनी बहन को फोन पर स्कूटी के पंक्चर हाेने की बात बताती है। साथ ही कहती है कि उसे काफी डर लग रहा है..आसपास काफी अजनबी लोग हैं जो उसे घूर रहे हैं। इस पर बहन उसे स्कूटी छोड़कर कैब से आने की सलाह देती है।
इस दौरान कुछ लोग युवती को मदद ऑफर करते हैं तो वह बहन से बाद में बात करने का कहकर फोन काट देती है। ये युवती की बहन से आखिरी बार बात थी, जिसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हाे जाता है। परिजन टोल प्लाजा पर युवती की खोजबीन करते हैं, लेकिन वह नहीं मिलती। वह पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा देते हैं। 
गुरुवार सुबह शादनगर के अंडरपास ब्रिज के नीचे युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस को मिले अधजले स्कार्फ और गोल्ड पेंडेंट से युवती की पहचान हो सकी। फिलहाल पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मृतक को न्याय दिलाने के लिए टि्वटर पर उसके नाम से जुड़े हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।


Comments