Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा देखने पहुंची डे-नाइट टेस्ट मैच


भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डंस में शुरू हुए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंची। सानिया ने कहा, इसका चश्मदीद गवाह बनना शानदार है। एक प्रशंसक के तौर पर यह काफी मायने रखता है।


सानिया ने कहा, 'बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मुझे निजी तौर पर बुलाया है। यहां हमारे लिए सम्मान समारोह भी रखा गया। मैं सौरव को लंबे समय से जानती हूं और इसलिए उन्हें ना कहने का सवाल ही नहीं था। ईमानदारी से कहूं तो एक फैन के नाते यह काफी मायने रखता है। मैं देख सकती हूं कि लोग शाम को काम से घर लौटने के बाद आराम से मैच देख सकते हैं। मैं नहीं जानती कि इसका भविष्य है या नहीं, लेकिन इस तरह की चीजें होनी अच्छा है और यह एक अच्छा विकल्प है।'


सानिया पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी भी हैं। भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली के बारे में पूछने पर सानिया ने कहा, 'इस बारे में हम फैसला नहीं ले सकते। इस पर फैसला लेने के लिए लोग हैं। चाहे कोई भी खेले, मैं क्रिकेट को फॉलो करती हूं। मैं भारतीय क्रिकेट टीम को और जब मेरे पति खेलते हैं तब क्रिकेट को फॉलो करती हूं।


टेनिस कोर्ट पर वापसी के बारे में पूछे जाने पर सानिया ने कहा, 'उम्मीद है कि जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेरी वापसी होगी।' ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले जनवरी की शुरुआत में वे ब्रिस्बेन ओपन के जरिए टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। सौरव के आमंत्रण पर सानिया मिर्जा, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु विशेष तौर पर उपस्थित थीं।


Comments