होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिन पहले मुंबई में नया आशियाना खरीदा था। इस घर की चर्चाएं काफी दिनों से थीं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि टाइगर इस नए घर में जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं। यहां तक कि उनके इस नए घर को सजाने में उनकी मां भी मदद कर रही हैं। टाइगर का यह घर कितना आलीशान है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनके नए घर में आठ बेडरूम हैं।
टाइगर अपने नए घर में अगले साल अप्रैल चक शिफ्ट हो जाएंगे। टाइगर पूरे परिवार के साथ नए आशियाने में रहेंगे। घर को सजाने की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां आयशा श्रॉफ पर है। आयशा श्रॉफ घर की एक-एक चीज को अपनी देखरेख में करवा रही हैं। साथ ही घर की सजावट कैसी हो इसका भी पूरा ख्याल रख रही हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक- टाइगर काफी वक्त से सही प्रापर्टी की तलाश कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में ही डील फाइनल हुई। टाइगर का पूरा परिवार उनके इस फैसले से बहुत खुश है। इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सितारों के घर डिजाइन कर चुके हैं।
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'वॉर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्मों के अलावा टाइगर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले टाइगर ने पिता जैकी की तस्वीर साझा करते हुए भावुक कैप्शन लिखा था जो चर्चा में रहा।
इस तस्वीर में एक तरफ टाइगर तो दूसरी तरफ जैकी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को टाइगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। इस तस्वीर के ऊपर कैप्शन लिखा था- 'मेरे पापा सबसे ज्यादा मजबूत हैं।' इस तस्वीर और पोस्ट से इतना तो साफ है कि टाइगर पिता जैकी के दिल के बेहद करीब हैं।
Comments
Post a Comment