Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

स्पेन ने जीता छठा डेविस कप खिताब, फाइनल में कनाडा को दी मात


 


दिग्गज राफेल नडाल ने अपने शानदार सत्र का अंत रविवार को यहां डेनिस शापालोव को हराकर कनाडा पर जीत से स्पेन को छठा डेविस खिताब दिलाकर किया। नडाल ने शापालोव को 6-3, 7-6 से हराकर स्पेन को 2-0 की विजयी बढ़त दिलाई।


पहले पुरुष एकल में रोबर्टो बतिस्ता आगुत ने फेलिक्स आगर एलियासिम को 7-6, 6-3 से हराकर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। नडाल ने मैच के बाद कहा, 'साल का अंत इस तरह से करके मैं बेहद खुश हूं।'




नडाल ने 2019 में फ्रेंच और अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद साल का अंत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल की यह चौथी डेविस कप फाइनल जीत है, रोजर फेडरर से एक ज्यादा। स्पेन की टीम को इस जीत से 21 लाख डॉलर का चेक भी मिला।



Comments