Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सर्दियों में घरेलू उपाय से करे त्वचा की देखभाल



 

स्किन की देखभाल तो वैसे हर मौसम में करनी चाहिए, लेकिन सर्दियों में स्किन से संबंधित समस्याएं ज्यादा हो जाती हैं। ठंड के मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। मेकअप आर्टिस्ट कंचन पोरवाल बताती है कि सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि आपकी स्किन कैसी है। त्वचा ऑयली होती है, मिक्स्ड होती है और सामान्य होती है। अलग-अलग प्रकार की त्वचा के लिए अलग-अलग तरह की देखभाल की जरूरत होती है।



सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन ई युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। चेहरे को साफ  पानी से धोएं और रोजाना रात और दिन में तीन से चार बार अच्छे मॉश्चराइजर को लगाएं।





 

 

नारियल तेल से कोमल होगी त्वचा
- सर्दियों में टमाटर, ग्लिसरीन व दूध मिलाकर मॉश्चराइजर बनाएं और लगाएं। टमाटर और दूध बराबर मात्रा में लें। ग्लिसरीन एक-दो बूंद डालें। अंगूर के रस में शहद मिलाकर चेहरे की मसाज करें, त्वचा ग्लो करेगी और झुर्रियों को रोकेगी।  
-  सर्दी हो या गर्मी, खूब पानी पीएं ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी पर्याप्त मात्रा में रहेगा तो स्किन डेड नहीं होगी और ग्लो हमेशा बना रहेगा।
- स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं। स्किन कभी रूखी नहीं होगी।



-  ग्लिसरीन, नींबू और तीन-चार बूंद गुलाबजल मिलाकर एक मिश्रण बना लें और इसे एक शीशी में भरकर रख लें। रोजाना इस मिश्रण को रात को सोने से पहले चेहरे और शरीर पर लगाएं और सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें।
- हाथों की स्किन अगर काफी रूखी है तो इसके लिए या तो नींबू और चीनी को घोलकर उसे हाथों पर लगाएं नहीं तो शहद और नींबू को मिलाकर उसे हाथों पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। थोड़ी देर पार गुनगुने पानी से धो लें, फायदा होगा।




 

 

होंठ और एडियों का रखें खास ख्याल
बदलते मौसम में  होंठ फटने की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में आपको होठों की देखभाल पर ध्यान देना भी जरूरी है। होठों पर पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन यूज करें। लिप बाम लगाना भी ठीक रहेगा। इसके अलावा सोने से पहले होठों पर मलाई या ऑलिव ऑयल लगाएं। होठों के लिए यह फायदेमंद होता है। इसी तरह सर्दियों में हाथ और एड़ियां ज्यादा रूखी हो जाती हैं। इनकी उचित साफ-सफाई जरूरी है। इनकी सफाई डिटॉल मिले गुनगुने पानी से करें और मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। बालों की नियमित मसाज करना ना भूलें। मालिश करने के लिए आप नारियल, जैतून, ऑलिव या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।











Comments