Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सरकारी नौकरी पाने का मौका, रजिस्ट्रेशन करने के लिए बस एक दिन बाकी


बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें



  • इन पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीमा सामान्य श्रेणी के लिए 18 से 37 वर्ष

  • ईबीसी / ओबीसी श्रेणी के लिए 18 से 40 वर्ष

  • सामान्य श्रेणी (महिला) के लिए 18 से 40 वर्ष

  • एससी / एसटी वर्ग के लिए 18 से 42 वर्ष 

  • आयु की गणना 01 अगस्त 2019 के अनुसार की जाएगी।





  • महत्वपूर्ण तिथियां :
    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि : 05 नवंबर 2019 से 30 नवंबर 2019
    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 दिसंबर 2019 तक

    पदों का विवरण :
    पद का नाम :          पदों की संख्या : 

    उर्दू अनुवादक            202  





    शैक्षणिक योग्यता :
    उर्दू अनुवादक : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से उर्दू में स्नातक या समकक्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

    आवेदन प्रकिया :
    इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अधिसूचना जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

    चयन प्रक्रिया :
    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार होगा।




     



     




    •  








     




    •  








     




    •  






Comments