Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सलमान खान की 'दबंग 3' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा आमिर खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड


सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' अगले महीने रिलीज होने वाली है। 'दबंग 3' का इंतजार करना फैन्स के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है क्योंकि मेकर्स रोजाना फिल्म से जुड़ा कुछ दिलचस्प शेयर कर रहे हैं। गाने, मोशन पोस्ट के बाद सलमान खान ने फैन्स को एक खास गिफ्ट दिया है। अब इस फिल्म से जुड़ीं एक और नई अपडेट सामने आई है। खबर है कि सलमान अपनी फिल्म रिलीज करने से पहले आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली इकलौती फिल्म थी। लेकिन अब फिल्म दबंग इस ' ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 'के रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। 


आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दबंग 3 हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसलिए मेकर्स फिल्म को 5400 स्क्रीन पर शेयर करने का प्लान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म विदेशों में 1500 स्क्रीन पर रिलीज होगी। अब कुल मिलाकर फिल्म लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। दबंग 5400 स्क्रीन्स पर रिलीज के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी, जिसे इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले बॉलीवुड की कोई भी फिल्म इतने ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज नहीं हुई है। 



Is baar #HudHudHookStep kya hai? Guess karo, 



Comments