Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

रायबरेली विधायक अदिति सिंह और एमएलए अंगद सिंह शादी के बंधन में बंधे


उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह शादी के बंधन में बंध गए। देश की राजधानी दिल्ली में जोरबा होटल में दोनों ने शादी की। परिजन और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस और भाजपा के चुनिंदा नेताओं की मौजूदगी में विधायक जोड़ों ने सात फेरे लिए। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं।


आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा...
आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा... जैसे भावनात्मक शब्दों में पिरोया गया एक-एक वाक्य कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को विवाह बंधन में बंधने से कुछ घंटों पहले ट्वीट किया तो उनके दिल में मची हलचल जाहिर हुई। 


भले ही सदर विधायक के समर्थक में शादी शिरकत करने नहीं जा सके हों, लेकिन उनके करीबियों से शादी के पल-पल की आ रही फोटो को देखकर इस लम्हें को साझा कर रहे थे। दिल्ली में सदर विधायक ने पंजाब के  कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की।


सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने अपने जीवन में ही बेटी अदिति सिंह को विरासत सौंपकर विधायक बनवा दिया। बेटी की भविष्य की चिंता उन्हें सता रही थी। इसीलिए निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटी की सगाई पंजाब में कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ कर दी थी। हालांकि यह बात अखिलेश सिंह के निधन के बाद जगजाहिर हुई। शादी की सभी रस्में दिल्ली के एक होटल में हुईं।सदर विधायक की शादी को लेकर समर्थक काफी उत्साहित थे, लेकिन दिल्ली में शादी होने के कारण परिवारीजनों के साथ ही गिने-चुने लोग ही राजधानी पहुंचे। 


Comments