Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राज्‍य के गृहमंत्री कल प्रियंका के घर जाएंगे


हैदराबाद। यहां शहर के बाहर एक पुलिया के नीचे एक महिला पशुचिकित्सक का शव जली हुई अवस्था में मिला। पुलिस को संदेह है कि पीड़िता को जलाए जाने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि वह मामले को व्यक्तिगत रूप से देखेंगे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक जांच समिति का गठन किया है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा उबल पड़ा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक थी। वह बुधवार रात को हैदराबाद में अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया और उसे जिंदा जला दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें दृढ़ता से यह यकीन है कि पीड़िता की हत्या किए जाने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया। हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक परीक्षण्ा के बाद ही हो सकेगी। तेलंगाना के नगरीय प्रशासन मंत्री केटी रामा राव ने विश्वास जताया है कि पुलिस इस दिल दहला देने वाली घटना के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करेंगे।


पीड़िता का जला हुआ शव हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिया के नीचे मिला। घटनास्थल टोल प्लाजा से करीब 25 किलोमीटर दूर है। वह टोल प्लाजा पर अंतिम बार देखी गई थी। कुछ राहगीरों ने उसका जला हुआ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के परिजन ने उसकी पहचान की। परिजन ने बुधवार रात 10:20 बजे तक पीड़िता घर नहीं लौटी तो पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।


राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच समिति बनाई


राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला पशु चिकित्सक की हत्या किए जाने के मामले में एक जांच समिति बनाई है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने बताया कि दोषियों को सजा दिलाए जाने तक आयोग चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जानार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा ि आयोग महिलाओं की सुरक्षा के बारे में गंभीरता से चिंतित है।


 

Comments