Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

पूरी दुनिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ ठप


 

 

 

 

पूरी दुनिया में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर पूरी दुनिया में ठप हो गया है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं, क्योंकि वो किसी तरह की पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या डेस्कटॉप के साथ ही एप पर भी आ रही है। 

7.15 बजे शुरू हुई परेशानी


गुरुवार शाम को भारतीय समयानुसार 7.15 मिनट पर यह परेशानी शुरू हुई। इसके बारे में लोग ट्विटर पर भी जिक्र कर रहे हैं। ट्विटर पर #Facebookdown, #instagramdown तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोगों के लिए फेसबुक का न्यूज फीड ब्लैंक दिख रहा है, फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कुछ यूजर्स को Sorry, something went wrong का Error मिल रहा है, तो कुछ यूजर्स का पेज लोड नहीं हो रहा है। 


अपने आप हो रहे हैं लॉगआउट


फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग अपने आप ही लॉगआउट हो रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वो किसी तरह की पोस्ट या फिर न्यूजफीड भी नहीं दिख रही है। हालांकि इसका असर व्हाट्सएप पर नहीं पड़ा है। 

कंपनी ने नहीं की आधिकारिक घोषणा


दोनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने के बारे में कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर भारत समेत यूके, बेलारुस, डेनमार्क, जर्मनी में भी पड़ा है।  यूजर्स के फीडबैक की बात करें तो 74 फीसदी इंस्टाग्राम यूजर्स ऐसे हैं, जिन्हें न्यूज फीड एक्सेस करने में परेशानी का सामना पड़ा है।

बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब यूजर्स के लिए साइट्स डाउन हुई हैं। इससे पहले भी अचानक कई बार फेसबुक और उसकी सहयोगी कंपनियों का सर्वर पूरे विश्व में डाउन हो गई थीं। तब फेसबुक ने एक कॉमन सर्वर को ऐसा होने के लिए जिम्मेदार बताया था।


Comments