Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की विराट कोहली ने


विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक जड़ा। विराट ने इसी के साथ एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस तरह विराट ने भारत के पहले पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़ते हुए इसे यादगार बना लिया।


विराट ने ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम की गेंद पर 2 रन लेकर शतक पूरा किया। यह उनका 84वें टेस्ट मैच में 27वां शतक है। यह उनका टेस्ट कप्तान के रूप में 20वां शतक है और उन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पोटिंग (19 शतक) को पीछे छोड़ दिया। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ 23 शतकों के साथ इस लिस्ट में पहले क्रम पर हैं।


पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे :


विराट इस मैच से पहले 394 इंटरनेशनल मैचों में 69 शतक लगा चुके थे। उन्होंने कप्तान के रूप में 161 इंटरनेशनल मैचों में 40 शतक (19 टेस्ट और 21 वनडे) लगाए थे। वे इस मामले में पोंटिंग (41 शतक) के बाद दूसरे क्रम पर थे। भारतीय कप्तान कोहली ने जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में शतक लगाया, वे 41 शतकों के साथ इस मामले में पोटिंग के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए।


विराट का यह 54वां टेस्ट मैच है और वे इनमें 20 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 80 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने 21 शतक लगाए। वे 27 इंटरनेशनल टी20 मैचों में टीम की कमान संभाल चुके हैं लेकिन वे इस दौरान एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।


विराट इस मामले में भारत के पहले शतकवीर :


 


विराट डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वे इसी के साथ लाला अमरनाथ, कपिल देव, सुरेश रैना, संजय मांजरेकर और रोहित शर्मा के खास ग्रुप में शामिल हो गए।


Comments