Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

फ्लिपकार्ट सेल होने जा रही शुरू, जानिए किस पर मिलेगा कितना डिस्काउंट


त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद ई-कॉमर्स साइट्स पर भी मेगा सेल्स का दौर खत्म हो गया था। हालांकि, कुछ दिनों की गैप के बाद अब इन्ही सेल्स की वापसी हो रही है और इसकी शुरुआत Flipkart ने अपनी Big Shoppping Day Sale की घोषणा के साथ कर दी है। ई-कॉमर्स साइट ने इस सेल की घोषणा के अलावा इसकी तारीख और सेल के दौरान किन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलने वाला है उसकी भी घोषणा कर दी है। सेल के दौरान यूजर्स को सबसे ज्यादा इंतजार स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स का रहता है।


इस बार 1 से 5 दिसंबर के बीच आयोजित की जा रही है। इस दौरान मोबाइल फोन, होम अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, फैशन ब्रांड्स के अलावा और भी चीजों पर धमाकेदार डिस्काउंड, डील्स और ऑफर मिलने वाले हैं। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से शॉपिंग करने वालों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।


 


ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने इस सेल को लेकर एक माइक्रो साइट का पेज भी लाइव कर दिया है और इसमें दी गई जानकारी के अनुसार बिग शॉपिंग डे सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी और 5 दिसंबर तक चलेगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल 30 नवंबर को रात 8 बजे से ही शुरू हो जाएगी।


सेल के दौरान  स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट के साथ ही कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जाएंगे। वहीं LED टीवी पर 75 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा जबकि गेमिंग लैपटॉप 40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। इसके अलावा कैमरों पर 10 हजार तक का फायदा मिलेगा।


 


फ्लिपकार्ट द्वारा सेल की घोषणा के बाद अब इंतजार इस बात का है कि अमेजन कब अपनी सेल की घोषणा करती है। ऐसा अक्सर होता आया है कि दोनों ही एक ही तारीख में सेल का आयोजन करते हैं।


 


 


 


Comments