Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नैनीताल में युवतियों के लिए पहली बार प्रशिक्षण आयोजित


 


 


पहाड़ की युवतियों का आर्मी में भर्ती होने का सपना साकार करने तथा रोजगार के उद्देश्य से यूथ फाउंडेशन द्वारा कुमाऊं के विभिन्न स्थानों पर आर्मी ट्रेनिंग के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। रविवार को नैनीताल में आयोजित शिविर में कुल 11 युवतियों का चयन किया गया है।


मल्लीताल स्थित स्थित डीएसए मैदान में आयोजित चयन प्रक्रिया में 43 युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न परीक्षण किए गए, जिसमें सिर्फ 11 ने ही सफलता अर्जित की। अधिकांश युवतियां लंबाई तथा अन्य मेडिकल परीक्षण में असफल रहीं। भर्ती प्रक्रिया में मौजूद सेवानिवृत्त नायक प्रीतम नेगी ने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक कीर्ति व शौर्य चक्र विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त कर्नल अजय कोठियाल की देखरेख में प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रशिक्षण दे कर तैयार किए गए करीब 3 हजार युवा आज आर्मी में सेवा दे रहे हैं, लेकिन युवतियों के लिए पहली बार प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बताया कि 20 अक्तूबर से देहरादून तथा श्रीनगर में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार यानी आज अल्मोड़ा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भोजराज सिंह, रेखा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।


Comments