Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है


अगर आप स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं तो फौरन अपने डाइट में नारियल तेल को शामिल करें। नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाने में नारियल तेल को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी और वायरल के अलावा भी कई बीमारियां से दूर रखता है। नारियल तेल से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं कि खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से क्या-क्या फायदा होता हैं


नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से आपकी तोंद नहीं निकलेगी। नारियल तेल के इस्तेमाल से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है।मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से फैट तेजी से बर्न होता है।


अगर आप वजन घटना चाहते हैं तो फैट का बर्न होना जरूरी है। ऐसे में खाने में नारियल तेल का प्रयोग करें, न ही तोंद निकलेगी और न ही मोटापा बढ़ेगा।
नारियल तेल से खाने बनाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा। आपकी अपच की समस्या नहीं होगी। कब्ज और दूसरी पेट से संबंधित बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी।


नारियल तेल से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और संक्रमण नहीं होता। नारियल तेल शरीर के बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट का संक्रमण नहीं होता। नारिल तेल को डाइट में शामिल करने से आप वायरल की चपेट में भी नहीं आएंगे।




 

नारियाल तेल कीटोन्स का उत्पादन करता है। कीटोन्स, शरीर के स्वस्थ्य सेल्स को ऊर्जा प्रदान करते हैं। कीटोन्स कैंसर सेल्स को छोड़कर शरीर के दूसरे मजबूत सेल्स को ऊर्जा देते हैं। ऐसे में नारियल तेल का खाने में प्रयोग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और कैंसर जैसी घातक बीमारी भी नहीं होती है।




नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से आपको हार्ट की समस्या नहीं होगी।



नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है।

 


 



खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों से संबंधित रोग नहीं होते हैं।





नारियल तेल में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है।


प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ने से सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती है।

 



नारियल तेल शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया को मार डालता है। ऐसे में अगर डाइड में नारियल तेल का उपयोग किया जाए तो सांस के संक्रमण से बचा जा सकता है।




नारियल तेल के कई और भी फायदे हैं। नारियल तेल लगाने से न केवल बाल लंबे और घने रहते हैं बल्कि त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। नारियल तेल की मसाज से त्वचा चमकदार होती है। झुर्रियां दूर होती हैं क्योंकि इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं।



नारियल तेल त्वचा के कटने और जलने में भी फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, ऐंटी फंगल और ऐंटी इन्फ्लामेट्री तत्व हैं।

 



















 


 


Comments