Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मंत्री स्वाति सिंह का सोशल मीडिया परऑडियो वायरल


 शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल यह ऑडियो मंत्री स्वाति सिंह और सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह की बातचीत का बताया जा रहा है। 


ऑडियो में मंत्री स्वाति सिंह अंसल कंपनी के खिलाफ पीजीआई थाना में एफआईआर दर्ज होने पर सीओ कैंट से सवाल-जवाब कर रही हैं। वह सीओ से यह भी कह रही हैं कि अगर यहां काम करना है तो एक दिन आकर बैठ लीजिएगा। 

यह वायरल ऑडियो बृहस्पतिवार शाम का बताया जा रहा है। इसके बारे में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में मंत्री स्वाति सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने टाल दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंसल कंपनी के खिलाफ बीते दिनों पीजीआई थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पीड़ित का आरोप था कि उसने प्लॉट के लिए कंपनी में संपर्क किया था। प्लॉट खरीदने के लिए निर्धारित रकम जमा की, इसके बाद भी जमीन नहीं दी गई। रुपया भी वापस नहीं मिला। पीड़ित ने केस दर्ज कराया जिसकी जानकारी पाकर मंत्री स्वाति सिंह ने सीओ से फोन पर बातचीत की थी। इस प्रकरण में सीओ डॉ. वीनू सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया


Comments