Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

महाराष्ट्र में हमारे पास बहुमत है, पांच साल चलेगी सरकार - बोले नितिन गडकरी


महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शनिवार को कांग्रेस विधायकों के मध्य प्रदेश  में आने की सुगबुगाहट देर रात तक चलती रही। इंदौर में विधायकों के आने के कयास भी लगे, लेकिन विधायक नहीं आए। उधर, भाजपा के नेताओं का जरूर जमावड़ा रहा। पूर्व मंत्री पटवा के यहां विवाह समारोह में महाराष्ट्र की राजनीति में दखल रखने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी(भी इंदौर आए। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को लेकर स्थानीय नेताओं से बात की और कहा कि हमारे पास बहुमत है और पांच साल सरकार चलेगी। महाराष्ट्र के विधायकों के इंदौर आने की खबरें सोशल मीडिया पर भी चलती रहीं।


15 साल पहले भी महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर राजनीतिक दलों में रस्सकशी मची थी, तब एनसीपी के नेता देर रात को इंदौर आए थे और आरएनटी मार्ग स्थित एक होटल में उन्हें रुकवाया गया था। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा से जुड़े कई मंत्री, पूर्व मंत्री इंदौर आए। रात 9 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उनके स्वागत के लिए कई नेता मौजूद थे। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने पूछा कि भाईसाहब, महाराष्ट्र में सब ठीक तो है न... तो वे मुस्कराकर आगे बढ़ गए। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी समारोह में शामिल हुए। पूर्व मेयर कृष्णमुरारी मोघे, मेयर मालिनी गौड़, विधायक उषा ठाकुर, जेपी मूलचंदानी आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया।


Comments