होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के एक महीने बाद 59 वर्षीय ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली. मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उद्धव ठाकरे के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण की.
शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शिवाजी पार्क पहुंची हैं और सभी मंच पर आसीन हैं. इनमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और उद्धव ठाकरे के भाई राज ठाकरे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, कपिल सिब्बल, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, अजित पवार, नवाब मलिक, छगन भुगबल, प्रफुल्ल पटेल, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ समेत अन्य नेता मौजूद हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी कार्यक्रम में पहुंचे. वहीं, उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मंच पर मौजूद थे.
शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए शिवाजी पार्क में पहले से ही भारी भीड़ पहुंची है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य मंच बनाया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से शिवाजी महाराज की मूर्ति को रखा गया है. उद्धव ठाकरे शाम 6 बजे मातोश्री से शिवाजी पार्क के लिए रवाना हो गए.
मुख्यमंत्री के अलावा महाविकास अघाड़ी (शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस) के घटक दलों से दो-दो विधायक शपथ लेंगे. यानि उद्धव के अलावा 6 मंत्री भी शपथ लेंगे. उद्धव ठाकरे मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं.
वहीं, एनसीपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार आज शपथ नहीं लेंगे. सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद अजित पवार ने कहा कि वह नवनियुक्त मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को शपथ नहीं लेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा महा विकास अघाड़ी (शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस) के घटक दलों से दो-दो विधायक शपथ लेंगे.
अजित पवार ने कहा कि इसमें एनसीपी के राज्य अध्यक्ष जयंत पाटील व पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि नई सरकार के विश्वास मत हासिल कर लेने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें बाद में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.
उधर, जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोरात और नितिन राउत आज शिवाजी पार्क में शपथ लेंगे. शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे.
Comments
Post a Comment