कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी एक बार फिर रो पड़े हैं। इस बार कुमारस्वामी के रोने की वजह उनके बेटे की हार है। जेडीएस के गढ़ मांड्या में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मुझे राजनीति की जरूरत नहीं है, सीएम पोस्ट भी नहीं चाहिए। मुझे बस आपका प्यार चाहिए। मैं नहीं जानता हूं कि मेरे बेटे निखिल को लोकसभा चुनाव में यहां पर क्यों हार मिली। इतना कहते हुए कुमारस्वामी के आंखों में पानी आ गया और वह रो पड़े।
कुमारस्वामी ने जनसभा में कहा, 'मुझे राजनीति की जरूरत नहीं है। मुझे सीएम पद भी नहीं चाहिए। मुझे आपका बस प्यार चाहिए। मैं नहीं जानता हूं कि मेरे बेटे निखिल को हार क्यों मिली। मैं नहीं चाहता था कि मेरा बेटा मांड्या से चुनाव लड़े लेकिन मेरे अपने लोगों ने मुझे कहा कि मांड्या चाहता है कि मेरा बेटा चुनाव लड़े। लेकिन यहां के लोगों ने निखिल का समर्थन नहीं किया जिसने मुझे आहत किया।'
सीएम रहने के दौरान भी रो पड़े थे कुमारस्वामी
कुमारस्वामी जेडीएस उम्मीदवार बीएल देवराजू के समर्थन में केआर पेट विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। यह सीट जेडीएस के केसी नारायण गौड़ा के अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई है। बता दें कि इससे पहले सीएम रहने के दौरान भी कुमारस्वामी रो पड़े थे। इसका खुलासा खुद उनके पिता एचडी देवगौड़ा ने किया था
Comments
Post a Comment