Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

इस फिल्म केलिए रणवीर सिंह ने खुद को मारे थे घूंसे और पेट में लगाए थे स्टेपलर


 


अभिनेता रणवीर सिंह की गिनती उन कलाकारों में होती हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड की फिल्मों में लीक से हटकर किरदार किए हैं जिन्हें उनके फैंस और सिनेप्रेमियों ने काफी पसंद किया है। उनकी शानदार फिल्मों में की लिस्ट में फिल्म 'लुटेरा' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम वरूण श्रीवास्तव, जिसने दर्शकों के दिलों को अलग छाप छोड़ी। अब इस फिल्म को लेकर रणवीर ने एक खास खुलासा किया।


 रणवीर सिंह ने हाल ही में  इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, संघर्ष और अभिनय के बारे में बात की। इस इंटरव्यू में अनुपमा चोपड़ा ने साल 2013 में आई रणवीर की फिल्म लुटेरा के एक खास सीन को याद दिलाया। ये सीन उस समय का था जब फिल्म के अंदर रणवीर सिंह को गोली लगती है। अनुपमा चोपड़ा ने रणवीर सिंह से सवाल किया- ऐसा सुना है कि लुटेरा में उस एक सीन में भाव लाने के लिए आपने अपने पेट में स्टेपल किया था और खुद को घूसा मारा था ?




उन्होंने कहा- 'मैं उस वक्त में कलाकार के तौर पर बहुत कच्चा था और अपने क्राफ्ट को खोज रहा था। जो मेरे पास क्राफ्ट था लेकिन मैं उससे सहज नहीं था। मुझे नहीं पता था कि ये कैसे करना है। मैं इतना कच्चा था कि मुझे फिल्ममेकिंग की एबीसी भी नहीं आती थी।' रणवीर सिंह ने अपनी बात को पूरा करने के लिए अपनी पहली 'बैंड बाजा बारात' का जिक्र किया।





रणवीर ने कहा- 'बैंड बाजा बारात के वक्त भी मुझे कुछ नहीं पता था। फिल्म की शूट के पहले दिन मुझे ये भी नहीं पता था कि फिल्म शूट के दौरान बूम माइक वाले शख्स का क्या रोल है। मैंने अनुष्का शर्मा से पूछा कि क्या ये यहीं खड़ा रहेगा और अब मैं जब लुटेरा को देखता हूं तो मैं उस सीन को इसी तरह देखता हूं, क्योंकि ये मुझे उस शारीरिक दर्द की याद दिलाता है, लेकिन अब मुझे अपने क्राफ्ट की जानकारी है और मैं इसके साथ सहज हूं। अब मैं जानता हूं कि सही इमोशंस लाने के अन्य तरीके भी हैं।'




आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द क्रिकेट विश्व कप 1983 से प्रेरित फिल्म 83 मं नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड द्वारा फिल्म 83 के माध्यम से 1983 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी को एकबार फिर से दोहराया जा रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म कही जा रही 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक कबीर खान की ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।







Comments