Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

इन पांच खिलाड़ियों ने लाया राजकोट में तूफान, दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को मिली जबरदस्त हार


कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टी इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में भारत ने यह मुकाबला 15.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत लिया।


रोहित शर्मा
पहले टी-20 में केवल आठ रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में चौके-छक्के की बरसात कर दी। हिटमैन रोहित ने ने 43 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह इस मैच में अपने पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए। बता दें कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार शतक लगा चुके हैं।


शिखर धवन
बांग्लादेश के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम  इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के स्कोर को 100 के पार पहुंचा। मगर 10.5 ओवर में भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। वह 27 गेंदों में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। अमीनुल इस्लाम ने उन्हें अपना शिकार बनाया।


युजवेंद्र चहल
इस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। चहल ने चार ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट झटके। इस दौरार उन्होंने सौम्या सरकार और विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को चलता किया।


श्रेयस अय्यर
शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा के आउट हो जाने के बाद अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। अय्यर ने 13 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली।


दीपक चाहर
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अहम विकेट लिया। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह को शिवम दूबे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। महमूदुल्लाह ने 21 गेंदों में चार चौके की मदद से 30 रन की शानदार पारी खेली।


Comments