होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में है। सलमान खान ने फिल्म दबंग 3 के मोशन टीजर के साथ ही फिल्म राधे की एक झलक भी अपने फैंस को दिखाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'राधे' ट्रेंड करने लगा था। ऐसे में अब फिल्म की फाइनल स्टारकास्ट सामने आ गई है।
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान एक बार फिर '100 करोड़ी' दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। दरअसल दिशा अभी तक जितनी भी फिल्मों में नजर आईं हैं वो सभी कम से कम 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं।चाहें बात एम एस धोनी की हो, बागी 2 की हो या फिर भारत की। वैसे इन दोनों के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी होंगे। दबंग 3 की तरह ही इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे और फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी।
Comments
Post a Comment