Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दिसंबर 2019 में ग्रहों का राशि परिवर्तन


दिसंबर 2019 में चार ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे। ग्रहों का राशि परिवर्तन मनुष्य जीवन में शुभाशुभ प्रभाव डालता है। इस महीने बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। 


5 दिसंबर को होगा बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
माह का पहला गोचर बुध ग्रह का है, जो 5 दिसंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 

15 दिसंबर को शुक्र देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश
इस महीने का दूसरा गोचर कला, सौंदर्य और कामुकता का कारक शुक्र ग्रह का है जो शनि ग्रह की राशि मकर में गोचर करेगा।

16 दिसंबर को सूर्यदेव का होगा धनु राशि में गोचर
माह का तीसरा गोचर सूर्य देव का है जो 16 दिसंबर को होगा। इस दिन सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। 

25 दिसंबर को मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में करेगा प्रवेश
दिसंबर का चौथा और आखिरी गोचर मंगल का होगा। 25 दिसंबर को मंगल ग्रह तुला राशि से अपनी स्वराशि वृश्चिक में जाएगा।

25 दिसंबर बुध ग्रह धनु में गोचर
इस दिन बुध ग्रह वृश्चिक राशि से निकल धनु राशि में गोचर करेगा। यानि इस माह बुध दो राशियां बदल रहा है।


Comments