Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ब्रिटेन में जीता मानहानि का मुकदमा, पाक पीएम इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने


न्यूज चैनल पर पाक के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने  केस कर हर्जाने और माफी की मांग की थी।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक टीवी चैनल के खिलाफ मानहानि के एक मामले में जीत दर्ज की है। यह मामला ब्रिटेन की हाईकोर्ट में चल रहा था।


पिछले साल जून में चैनल पर बहस के दौरान पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद ने विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि रेहम खान इमरान के विपक्षियों के साथ मिली हुई हैं। इस मामले में निजी चैनल ने रेहम खान ने माफी मांगी है। ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि माफी और हर्जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। रेहम खान पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं। 

रेहम खान के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल पर अपने पूर्व पति के विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग से मिलीभगत का आरोप लगाया गया, जो कि बहुत गंभीर है। साथ ही उन पर इस पार्टी से पैसा लेने का भी गंभीर आरोप लगाया।  

'दुनिया टीवी' ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है और यह भी स्वीकार किया है कि उसे शहबाज शरीफ या पाकिस्तान मुस्लिम लीग से अपनी पुस्तक के लिए कभी भी कोई भुगतान नहीं मिला है। दुनिया टीवी ने इन झूठे आरोपों को नहीं दोहराने का भरोसा भी दिया है। 

कुछ साल पहले ही रेहम खान का एक बयान आया था। इसमें उन्होंने कहा था, 'मैंने इमरान खान से पिछले साल शादी की सालगिरह का उपहार मांगा था, लेकिन उन्होंने तलाक दे दिया।' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा था कि हम प्रार्थना करें कि वह पाकिस्तान के साथ ऐसा कुछ न कर बैठें।


Comments