Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अमिताभ के शरीर में इंजेक्शन से पहुंचाई जा रही है दवा


बॉलीवुड के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिये। इस मौके पर बिग बी ने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब काम से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन वह अपने चाहने वालों के प्यार से अभिभूत हैं और बहुत जल्द काम पर वापस लौटेंगे। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।


अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि धरती पर सफेद लिबास में देवदूत यानी डॉक्टर उन्हें काम से छुट्टी लेकर घर बैठने और आराम फरमाने की हिदायत दे रहे हैं। मगर वह जल्द वापस लौटकर काम शुरू करना चाहते हैं। अमिताभ ने अपने घर जलसा में डॉक्टरों के बीच की अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य का अपडेट दिया।


झंझावातों से घिरा पर मैं आगे बढूंगा
अमिताभ ने लिखा, 'बढ़ते उम्र के साथ झंझावातों से घिरा हूं, सेहत के इस फेर में हर तरह से एक नली गुजर रही है। किसी में सलाइन वॉटर, किसी से इंजेक्शन तो कहीं एक ओर सोनोग्राफ मीटर है। शरीर को इस वक्त कई तरह की सुरंगों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इंजेक्शन से शरीर में दवा पहुंचाई जा रही है और सफेद लिबाज में धरती के देवदूत कह रहे हैं कि अब रुको, आराम करो लेकिन मैं उठूंगा, काम पर लौटूंगा और अपने तमाम प्रशंसकों के बीच पूरी ऊर्जा के साथ उनके मनोरंजन के लिए लौटूंगा।'


ये चार फिल्में कतार में
अमिताभ बच्चन की चार फिल्में कतार में हैं, इनमें झुंड, चेहरे, गुलाबो सिताबो और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन अभी चल रहा है।    


 


Comments