Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आयटम ब्वॉय बने सलमान


सलमान खान की फेवरिट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल होने के बाद फिल्म दबंग 3 में दिखने जा रहीं वरीना हुसैन के इस फिल्म में तय हुए आइटम गाने का नशा अब दोगुना होने जा रहा है। सलमान खान खुद अपनी ही फिल्म में इस गाने के लिए आइटम ब्वॉय बने हैं और इस गाने की मस्ती को थोड़ा और रंगीन करने के लिए खुद निर्देशक कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी कैमरे के सामने नजर आएंगे।दबंग सीरीज की पिछली फिल्म में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर बड़ी हायतौबा मची थी इस बार गाने के बोल मुन्ना बदनाम हुआ हो गए हैं और गाने की शूटिंग के दौरान पर सेट पर मौजूद रहे लोग बता रहे हैं कि मुन्ना बदनाम गाने में सलमान के साथ प्रभु देवा को शामिल करने का निर्णय आखिरी मिनट पर लिया गया। गाने के आखिरी चरण की शूटिंग के दौरान प्रभुदेवा को अपने साथ डांस में शामिल करने का आइडिया सलमान को ही आया। सलमान का ये मानना है कि प्रभुदेवा को सिनेमा का नटराज माना जाता है और सलमान का हर स्टेप भी खासा मशहूर होता है। ऐसे में अगर दोनों एक साथ परदे पर दिखे तो धमाका होना पक्का है।लेकिन गाने की शूटिंग से पहले एक और दिलचस्प किस्सा हुआ। सलमान चाहते थे कि कैमरे के सामने वह और प्रभुदेवा बिल्कुल एक जैसे गेटअप में दिखें तो इसके लिए सलमान ने अपनी जैसी ही एक और जैकेट तलाश कराई। जैकेट आने के बाद सलमान ने प्रभुदेवा के साथ जो धमाल डांस किया है, वह बड़े परदे पर देखने लायक सीन होगा। गौरतलब ये भी है कि मुन्ना बदनाम गाने का ऑडियो जारी हो चुका है और लोगों पर असर भी कर रहा है। पहली दबंग में सलमान और मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम' गाने पर नाचकर सभी का दिल जीत लिया था। दबंग 2 में करीना कपूर और सलमान 'फेविकोल से' पर कदम मिलाते हुए नजर आए और अब बारी "मुन्ना बदनाम" की है।


इस बारे में बात करने पर प्रभुदेवा कहते है, "इस गाने में सलमान की ऊर्जा देखने लायक है। इस गाने के बाद फिल्मों में आइटम बॉय गानों को शामिल करने का एक नया चलन शुरू हो सकता है। फिल्म वांटेड के गाने 'मेरा ही जलवा' के बाद इस गाने में उनके साथ कैमरे के सामने आना मेरे लिए एक जादुई पल जैसा रहा।”  


Comments