Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

11 दिसंबर तक रहेंगे जेल में,चिदंबरम की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी,


 


पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद विशेष अदालत ने बुधवार को उनकी न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया। आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी न्यायिक हिरासत को 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 



इससे पहले आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम की सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। चिदंबरम की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 21 अगस्त 2019 को याचिकाकर्ता को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया।

जमानत के लिए पेश किया यह आधार
सिब्बल ने दलील पेश करते हुए कहा कि 16 अक्तूबर को 60 दिन बीतने के बाद भी सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं की तो मेरे मुवक्किल को जमानत मिली। अब ईडी भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है, इसलिए इस मामले में भी जमानत मिले।

सिब्बल ने यह भी कहा कि चिदंबरम को ईडी ने रिमांड के दौरान किसी से भी सामना नहीं कराया। ईडी बोल रही है कि बाहर आकर गवाहों पर असर डालूंगा लेकिन मैं तो हिरासत में हूं मेरा सामना ये क्यों नहीं करा रहे हैं


Comments