Skip to main content

Posts

लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण

  लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...

एबीडी ने लॉन्च की 'द इंडियन एडिट', आधुनिक भारतीय पहचान का जश्न मनाने वाली एक प्रीमियम व्हिस्की

  लखनऊ, 24 सितंबर 2026: भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में शामिल अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने आज अपनी नई प्रीमियम व्हिस्की 'द इंडियन एडिट' लॉन्च करने का ऐलान किया।   यह ब्रांड एक खास सोच पर आधारित है। आज भारतीयों की सफलता तेज़ी से इस बात से परिभाषित हो रही है कि वे अपनी परंपराओं और बदलती संस्कृति को कितने भरोसे और आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान में ढाल पाते हैं। आधुनिक और वैश्विक सोच रखने वाले भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई 'द इंडियन एडिट', भारतीय होने के गर्व को एक प्रीमियम व्हिस्की अनुभव में ढालकर पेश करती है। द इंडियन एडिट भारतीय माल्ट और ग्रेन स्पिरिट्स को चुनिंदा स्कॉच माल्ट्स के साथ ब्लेंड करके तैयार की गई है। इसमें वनीला, कैरामेल और हल्के ओक के नोट्स मिलते हैं, और माल्ट्स इसमें गर्माहट, रिचनेस और लंबे समय तक बने रहने वाला फिनिश देते हैं। व्हिस्की की पैकेजिंग में भी भारतीय पहचान को खास तौर पर जगह दी गई है। बोतल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को उभरे हुए अक्षरों में दिखाया गया है, जिसका डिजाइन भारतीय करेंसी नोट्स से प्रेरित है। लेबल ...

उदयपुर के खेल अधिकारी शकील हुसैन एवं उद्योगपति मुकेश जैन ने प्रो. अमेरिका सिंह का किया भव्य स्वागत

  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. अमेरिका सिंह इन दिनों उदयपुर के प्रवास पर हैं। उनके उदयपुर प्रवास के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला खेल अधिकारी उदयपुर श्री शकील हुसैन एवं उदयपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री मुकेश जैन ने प्रो. अमेरिका सिंह का शॉल, माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उदयपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रो. अमेरिका सिंह ने कहा कि राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मेवाड़ की धरती ने हमेशा वीर और खिलाड़ी पैदा किए हैं। आवश्यकता है तो युवा खिलाड़ियों को सही मंच, सही प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। खेल अधिकारी शकील हुसैन ने कहा कि प्रो. सिंह जैसे अनुभवी शिक्षाविद के मार्गदर्शन से उदयपुर के खेल जगत को नई दिशा मिलेगी। उद्योगपति मुकेश जैन ने कहा कि उद्योग जगत भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आएगा। इस दौरान खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति *प्रो. अमरिका सिंह* के उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ

  *उदयपुर।* मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति *प्रो. अमरिका सिंह* के आज उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर छात्र नेता *गजेंद्र सिंह भाटी , डॉ राजश्री गांधी , डॉ. मोहित नायक, प्रो. गिरिराज सिंह , जोगराज सिंह* ने माला पहनाकर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गेस्ट हाउस पर कुलदीप सिंह झाला , शक्ति सिंह भाटी सहित अनेकों शुभचिंतकों ने भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया ।। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रो. अमरिका सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रो. अमरिका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, मिलेगा ऐपल का नया विस्तारित आईक्लाउड+, साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:* भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी।  एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के ...

यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP(R) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...