जेष्ठ बड़े मंगल पर गीत पल्ली में भदोरिया परिवार का विशाल भंडारा, बिरयानी से आइसक्रीम तक बांटा प्रसाद
जेष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के गीत पल्ली में भदोरिया परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भदोरिया परिवार पिछले पांच वर्षों से निरंतर बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन कर सेवा कार्य करता आ रहा है।
इस बार भंडारे में श्रद्धालुओं को बिरयानी, कढ़ी-चावल, पूरी-सब्जी, बूंदी और आइसक्रीम का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर प्रताप सिंह भदोरिया, श्रीमती सुमन भदोरिया, अनुज भदोरिया, आयुष भदोरिया, आयुषी भदोरिया, नेहा भदोरिया, मास्टर वासु भदोरिया, रनिया भदोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा रमेश चंद्र श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव समेत समस्त भदोरिया परिवार और सहयोगियों ने पूरे सेवा भाव से प्रसाद वितरण में योगदान दिया।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल पर हनुमान जी महाराज की कृपा पाने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।

Comments
Post a Comment